scorecardresearch
Advertisement

Nepal Flood: नेपाल में भारतीय मदद, अमरनाथ यात्रा का सफल समापन और दिल्ली में 'कृष्ण' डांस ड्रामा

नेपाल में भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए भारत ने वायुसेना के विमान से विशेषज्ञ टीम भेजी है. काठमांडू पहुंचे भारतीय विशेषज्ञों की टीम सुरंग बचाव अभियान और बेली पुल निर्माण में नेपाल की मदद कर रही है. दूसरी तरफ, पवित्र अमरनाथ यात्रा का रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक की पूजा के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस वर्ष लगभग 4,80,000 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए. इसके अलावा, दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध डांस ड्रामा 'कृष्ण' का 50वां स्वर्ण जयंती संस्करण शुरू हो गया है, जिसका मंचन 4 सितंबर जन्माष्टमी तक चलेगा। देश भर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं.