भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार विश्व कप अपने नाम किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार T20 विश्व कप जीतने वाली और घरेलू मैदान पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। ICC ने विजेता टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27 करोड़ 48 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी। देशभर में जश्न का माहौल रहा और लोगों ने आतिशबाजी, रंग गुलाल और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने 19 मार्च से ललिता घाट पर नियमित गंगा आरती शुरू करने की घोषणा की। फिल्म धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में 18 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।