scorecardresearch
Advertisement

Indian Army: जैसलमेर में सेना का सैन्य अभ्यास, थाईलैंड में मैत्री अभ्यास और दिल्ली-मुंबई में त्योहारों की धूम

भारतीय थल सेना के एविएशन विंग ने राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर सेक्टर में भारतमाला हाईवे की एक खास पट्टी पर सैन्य अभ्यास किया. युद्ध और आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे को अस्थायी एयरबेस में बदलकर अपाचे AH-64E और एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर रुद्र की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ क्षमता को सफलतापूर्वक परखा गया. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में ईंधन भरने, हथियार लोड करने, घायल जवानों को रेस्क्यू करने और ड्रोन व मानव रहित हवाई प्रणालियों के खतरों से निपटने की तैयारी को मजबूत करना था. इसके अलावा बुलेटिन में थाईलैंड में चल रहे भारत और थाई सेना के 15वें मैत्री अभ्यास, दिल्ली में मटकी फोड़ लीग (MPL) सीजन-2, मुंबई में गणेश गली (मुंबई के राजा) के 99वें गणेशोत्सव की तैयारियों, श्रीनगर से अमरनाथ पवित्र गुफा के लिए छड़ी मुबारक की रवानगी और सासाराम के करमचट डैम पर भीष्म क्यूब के साथ की गई मॉक ड्रिल की जानकारी दी गई.