scorecardresearch

उत्तराखंड में पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रह है चारधाम यात्रा, प्रशासन सजग

चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर तीर्थयात्रियों को एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 3 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है। चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शॉकवेव तकनीक वाली नीडल-फ्री सिरिंज आई है, जिससे बिना सुई और दर्द के इंजेक्शन लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इसरो के गगनयान मिशन के दूसरे बैच में फाइटर पायलटों के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विशेषज्ञ चार आम नागरिकों को भी अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की जा रही है। इसरो 2035 तक अपना स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है।