देशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। ओडिशा के पुरी में भारी बारिश के बावजूद लाखों भक्तों ने रथयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गायक सोनू निगम भी शामिल हुए। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 149वीं रथयात्रा निकाली गई, जहां गृह मंत्री अमित शाह ने मंगला आरती की। राजकोट, कोलकाता और हैदराबाद में भी रथयात्रा की धूम रही। कोलकाता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रथयात्रा में हिस्सा लिया। दूसरी ओर, E20 पेट्रोल को लेकर फैले भ्रम पर IIT कानपुर की इंजन रिसर्च लैब ने एक अहम दावा किया है। रिसर्च के मुताबिक, E20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन या माइलेज पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। शोध में पाया गया कि सामान्य पेट्रोल की तुलना में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंजन के पिस्टन पर कम कार्बन जमा होता है। इसके अलावा, इंजन के पार्ट्स में जंग लगने या खराब होने के दावे भी पूरी तरह से गलत साबित हुए हैं।