scorecardresearch

Kailash Mansarovar Yatra: बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू और हेमकुंड साहिब की तैयारी

वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशभर में विशेष उत्साह देखने को मिला। बौद्ध और हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। हरिद्वार, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा और सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, बोधगया और सारनाथ में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने भगवान बुद्ध का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और शांति पदयात्रा निकाली। दूसरी तरफ, इस साल होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह यात्रा जून से अगस्त के बीच लिपुलेख और नाथुला पास के जरिए होगी, जिसमें कुल 1000 तीर्थयात्री शामिल होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 23 मई से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की शुरुआत हो रही है। सेना के जवान 15,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम मार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं। अब तक करीब 30,900 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।