scorecardresearch
Advertisement

Kanwar Yatra 2026: UP में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, अनोखे रूपों में दिखे शिव भक्त, समस्तीपुर में सावन उत्सव

सावन के महीने में देशभर में आस्था, संस्कृति और उत्सव का माहौल है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और बागपत में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु अनोखे संकल्पों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं. एटा में चार बेटों ने कांवड़ में पिता और 155 लीटर गंगाजल रखकर यात्रा पूरी की. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से श्रद्धालु बाबा बैधनाथ धाम और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर में महिलाओं ने सावन महोत्सव के तहत कजरी, लोकगीत, मेहंदी और फैशन शो का आयोजन किया. गुजरात के सापुतारा में मानसून फेस्टिवल शुरू हुआ है, जिसमें विभिन्न राज्यों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यधारा में शामिल पूर्व नक्सली महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया.