scorecardresearch
Advertisement

Prayagraj Hanuman Temple: जन्माष्टमी की धूम, प्रयागराज में लेटे हनुमान जी का स्नान और नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन

देशभर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं. इस अवसर पर भगवान कलहंस पुष्प बंगले में विराजमान होंगे और उन्हें पंचरत्नी पोशाक पहनाई जाएगी. वहीं झांसी में इस्कॉन के 60 वर्ष पूरे होने पर हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई. उधर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम तट पर स्थित प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर में मां गंगा के जलस्तर बढ़ने के साथ ही हनुमान जी का पावन स्नान कराया गया. परंपरा के अनुसार स्नान के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के खरगोन में भगवान सिद्धनाथ जी का शिव डोला उत्सव धूमधाम से मनाया गया और महोबा में ऐतिहासिक कजली मेले का आयोजन हुआ. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई. दूसरी ओर नेपाल के रसुवा में आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.