scorecardresearch
Advertisement

Lathmar Holi: बरसाना में लट्ठमार होली, पोखरण में अग्नि वर्षा और दिल्ली में कारीगर बाजार का रंग

बरसाना में लड्डू मार होली के बाद लट्ठमार होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जहां बरसाना की गोपियों ने नंदगांव से आए पुरुषों पर लट्ठ बरसाकर विश्व प्रसिद्ध होली खेली। यह परंपरा राधा कृष्ण की दिव्य लीलाओं से जुड़ा आध्यात्मिक उत्सव है। जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने युद्धाभ्यास अग्नि वर्षा का आयोजन किया, जिसमें टी-90 भीष्म टैंक, के-9 वज्र और बोफोर्स तोपों ने लक्ष्य पर गोले बरसाए। इस एक्सरसाइज में अपाचे हेलीकॉप्टर और स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर ने भी अपना दमखम दिखाया। 25 देशों के डिफेंस जर्नलिस्ट और एक्सपर्ट्स इस युद्धाभ्यास के साक्षी बने। इसके बाद वायुसेना ने एक्सरसाइज वायु शक्ति 2026 का अंतिम रिहर्सल किया, जिसमें 67 लड़ाकू विमान, 43 हेलीकॉप्टर और 8 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हुए। 27 फरवरी को होने वाले मुख्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कारीगर बाजार का आयोजन हुआ, जहां 27 राज्यों के 200 से अधिक शिल्पकार और दस्तकार ने भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।