scorecardresearch
Advertisement

Good News Today: कटरा में श्री शंकराचार्य मंदिर का शिलान्यास, PM मोदी का AI पर नया फॉर्मूला और उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म

जम्मू-कश्मीर के कटरा में 60 साल के लंबे इंतजार के बाद श्री शंकराचार्य मंदिर के निर्माण का श्रीगणेश हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने त्रिकूट पहाड़ी के पास इस मंदिर की आधारशिला रखी। उपराज्यपाल ने कहा, 'यह मंदिर न सिर्फ देश के आध्यात्मिक जीत का केंद्र बनेगा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई रफ्तार देने वाला होगा।' 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा, दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट एक्सपो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई के सुरक्षित और नैतिक इस्तेमाल के लिए 'MORAL' फॉर्मूला दिया। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नंदा देवी सहित 83 पर्वत चोटियों को पर्वतारोहियों के लिए खोल दिया है, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।