scorecardresearch

Lord Jagannath: पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ का सोना वेष शृंगार, अमरनाथ यात्रा बहाल और स्वदेशी 'भार्गवास्त्र' का सफल परीक्षण

भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा संपन्न होने के बाद आज पुरी में आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का भव्य सोना वेष शृंगार किया गया. श्री मंदिर के रत्न भंडार से निकाले गए बहुमूल्य आभूषणों से भगवान का राजाधिराज स्वरूप सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे. कल निलाद्री बीजे और अधर पाना की रस्म के बाद महाप्रभु श्री मंदिर में प्रवेश करेंगे. उधर, मौसम साफ होते ही जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ. केदारनाथ धाम में भी खराब मौसम के बावजूद 14 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं और सावन की तैयारियां तेज हैं. देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दान पात्र खोले गए. इसके अलावा नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने स्वदेशी काउंटर ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का सफल ट्रायल किया, जो ड्रोन स्वार्म को हवा में तबाह करने में सक्षम है.