वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने संसद में वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर पर विशेष जोर दिया गया है. बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा, 'I propose interventions in six areas' जिसमें एमएसएमई और शहरी विकास को प्राथमिकता दी गई है. बजट में कैंसर और शुगर की दवाइयों को सस्ता करने के साथ-साथ सात दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को ड्यूटी फ्री करने का ऐलान किया गया है. शिक्षा के क्षेत्र में 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स और 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने की योजना है. रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. हालांकि, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन रिवाइज्ड रिटर्न भरने की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है.