scorecardresearch
Advertisement

Maha Navami Celebrations: शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, देशभर में दशहरा की तैयारियां तेज

शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर देशभर के प्रमुख देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के झंडेवाला, छतरपुर, कालकाजी, काशी के सिद्ध माता मंदिर, हिमाचल के ज्वालामुखी और असम के कामाख्या देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन और हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की. इसके साथ ही दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भव्य थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए. वहीं दूसरी ओर विजयादशमी को लेकर देशभर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं. पूर्वी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजस्थान के कोटा में 105 फीट से अधिक ऊंचा तकनीकी खूबियों वाला रावण का पुतला तैयार किया गया है, जबकि जयपुर की रावण मंडी में विभिन्न आकारों के पुतले बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.