देशभर में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं. उज्जैन, वाराणसी और देवघर जैसे प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा और सुलभ दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. वाराणसी में गंगा घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. दूसरी ओर, रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I समुद्री विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में स्थानीय लड़कियों को विंटर स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 15 दिनों का स्कीइंग ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया है. मनोरंजन जगत में, जहान कपूर की नई वेब सीरीज 'बैंड वाले' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वे डीजे साइको की भूमिका में नजर आएंगे.