scorecardresearch

Indian Passport: देश में मानसून की तेज रफ्तार, पुलिस एक्सपो में AI हथियार और पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं

देश के 22 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मानसून दस्तक देगा. वहीं, राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 11वां इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो चल रहा है. इसमें टीटो स्नाइपर राइफल, एआई आधारित एंटी-ड्रोन पेट्रोल व्हीकल, रिमोट कंट्रोल टियर गैस सिस्टम और डीपफेक पहचानने वाले सॉफ्टवेयर जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता. यह केवल एक यात्रा दस्तावेज है, जबकि नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत ही होता है.