scorecardresearch
Advertisement

देशभर में Shardiya Navratri की दुम, भव्य Durga Puja Pandals और Ayodhya Deepotsav दिव्य!

Acchi Khabar Sacchi Khabar | शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के झंडेवाला, छतरपुर, कालकाजी और जयपुर के वैष्णो देवी मंदिर समेत देश भर के देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ कूष्मांडा ने मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी. वहीं देश के विभिन्न शहरों में कला और सामाजिक संदेशों से सजे दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हैं. कोलकाता में 'वंदे मातरम', सिलीगुड़ी में सोने की थीम, हावड़ा में केदारनाथ धाम की प्रतिकृति और नर्मदापुरम में न्यायालय थीम पर आधारित पंडाल नारी सम्मान का संदेश दे रहे हैं. इसके अलावा अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां जारी हैं, जहां 51 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है.