scorecardresearch
Advertisement

Navratri Preparations: नवरात्र की भव्य तैयारियां, लालबागचा राजा को मिला 6 करोड़ का चढ़ावा

शारदीय नवरात्र को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान से लेकर मुंबई तक मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भव्य आकार देने में जुटे हैं. वर्धमान में लालटू स्मृति संघ द्वारा बालाजी मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. दूसरी ओर मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में गणेश उत्सव के दौरान देश-विदेश के श्रद्धालुओं से 6 करोड़ 11 लाख 96 हजार 500 रुपये नकद चढ़ावा मिला. चढ़ावे में आए सोने-चांदी के आभूषणों, सोने की ईंट और अन्य कीमती सामानों की नीलामी भी पूरी की गई, जिससे मिलने वाली राशि जनहित, स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यों में उपयोग की जाएगी. इसके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर मौजूद अनूठे सबवे 'नोमैडिक हाट' की कलात्मकता को दिखाया गया, जिसे घुमंतू जनजातियों के हस्तशिल्प और संस्कृति से सजाया गया है.