प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में विशेष आयोजन किए गए. वाराणसी से वड़नगर तक 500 बाइकर्स की सेवा संकल्प यात्रा, रायबरेली में सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का जाप और कई शहरों में दीपदान, हवन व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए. वहीं मुंबई, नागपुर, अकोला, सूरत और हैदराबाद में गणेशोत्सव की अनोखी झांकियां और भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बने. हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.