scorecardresearch

Somnath Mandir के 75 साल पूरे, कल पीएम मोदी करेंगे कुंभाभिषेक, चारधाम यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 11 मई को भव्य अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचकर शिखर कलश का कुंभाभिषेक, ध्वजारोहण और महापूजा करेंगे. कुंभाभिषेक के लिए 11 पवित्र तीर्थों का जल लाया गया है. दूसरी ओर, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. केदारनाथ में 10 लाख और बद्रीनाथ में 2.5 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन ने 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के लिए चिकित्सा जांच अनिवार्य की है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. गाजियाबाद के साहिबाबाद में 1 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की सामाजिक पहल की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, स्पेन के गिरोना में फ्लावर फेस्टिवल, न्यूयॉर्क में जापान परेड और इटली के वेनिस में सॉकर क्लब की जीत का जश्न मनाया गया. हांगकांग के ऐतिहासिक टी हाउस में युवाओं के लिए बिना अल्कोहल वाली डिस्को पार्टी आयोजित की गई.