scorecardresearch

Noida Airport: दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ा तोहफा, PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, यात्रियों के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के बड़े हिस्सों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। पहले चरण में एक रनवे, टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, कार्गो केंद्र और अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। 2040 तक इस एयरपोर्ट से सालाना 7 करोड़ यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। पूरी तरह विकसित होने पर यह भारत का सबसे विशाल एयरपोर्ट बनेगा। डिजी यात्रा, सेल्फ बैगेज ड्रॉप, ऑटोमैटिक गेट और 10 एरो ब्रिज जैसी आधुनिक सुविधाओं से एयरपोर्ट को लैस किया गया है। एयरपोर्ट की इमारत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर वृंदावन की कला संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है। पहले साल 60 लाख और पहले चरण पूरा होने पर 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है।