प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत नवनिर्मित 'सेवा तीर्थ' परिसर और 'कर्तव्य भवन' का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, 'सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य, करुणा और इंडिया फर्स्ट के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता का एक चमकता हुआ प्रतीक बना रहे.' अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे. पीएम मोदी ने इस नए कार्यालय से 'लखपति दीदी' योजना का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करने और 'पीएम राहत स्कीम' लॉन्च करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए. इसके साथ ही, देश भर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां उज्जैन, सोमनाथ और काशी में विशेष आयोजन हो रहे हैं. उत्तराखंड के औली में चार साल बाद नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का भी शुभारंभ हुआ है.