scorecardresearch

Puri में Jagannath Rath Yatra का समापन, कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज और चंबा में मिंजर मेला शुरू

पुरी में दस दिनों तक चले जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का अनुष्ठानों के साथ समापन हो गया है. महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्रीमंदिर के गर्भगृह में पुनः विराजमान हो रहे हैं. इस दौरान सोना वेष शृंगार, अधर पाना, मान मनौवल और निलाद्री विजय की धार्मिक रस्में पूरी की गईं. वहीं, आगामी सावन महीने को लेकर देशभर के प्राचीन शिवालयों, बाबा बैधनाथ और महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. उधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा में आठ दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक मिंजर मेले की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा और ध्वजारोहण के साथ हुई. इसके अलावा, दिल्ली में आयोजित इंडिया कुटूर वीक में मशहूर डिजाइनरों ने नए ब्राइडल कलेक्शन पेश किए.