scorecardresearch

Puri Rath Yatra Preparations: पुरी रथयात्रा की तैयारी, फूलों की घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक और मेरठ में बन रहे प्लास्टिक के बल्ले

गुड न्यूज़ टुडे के इस बुलेटिन में देश की कई सकारात्मक खबरें शामिल हैं. सबसे पहले बात ओडिशा के पुरी की, जहां विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन रथों को सिंह द्वार पर लाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के लिए 'महाप्रभु जगन्नाथ' नाम की एनिमेटेड फिल्म भी रिलीज हो रही है. दूसरी खबर उत्तराखंड के चमोली जिले से है, जहां यूनेस्को की विश्व धरोहर 'फूलों की घाटी' में इस साल रिकॉर्ड 11 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके हैं, जिससे सरकारी खजाने को 20 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ का खेल उद्योग भी तेजी से बढ़ रहा है. लकड़ी की बढ़ती कीमतों के कारण अब यहां पॉलीमर और प्लास्टिक के क्रिकेट बैट बनाए जा रहे हैं. सरकारी योजनाओं और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण इस उद्योग में महिलाओं की भागीदारी भी 1 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच गई है.