scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: Gujarat में बारिश और बाढ़ से मचा है हाहाकार, देखिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या कहा

Weather Update : अच्छी और सच्ची खबर में सबसे पहले बात बारिश और बाढ़ की. अगस्त का महीना खत्म होने को है और देश के कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है. देश के पश्चिमी राज्य गुजरात (Gujarat) में हालात ज्यादा खराब हैं. जहां के 13 जिलों में पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है और 18 जिलों में लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं.