scorecardresearch

Weather Update: मैदानी राज्यों में बारिश तो पहाड़ी राज्यों में जोरदार बर्फबारी, मौसम विभाग से जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

अच्छी और सच्ची खबर सबसे पहले बात मौसम की करेंगे. फरवरी के पहले हफ्ते की शुरुआत मौसम के रूख में बदलाव के साथ हुई है. इस बदलाव का साफ असर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक दिखाई दे रहा है. मैदानी राज्यों में जहां बारिश हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में जोरदार बर्फबारी से सूखे पड़े पहाड़ रिचार्ज हो रहे हैं. खासकर देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ जहां तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते से राज्य में बारिश और बर्फबारी का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब भी जारी है. इस बारिश और बर्फबारी से न केवल मौसम का मिजाज बदला, बल्कि खेती-किसानी और जलस्रोतों को भी बड़ी राहत मिली है.