scorecardresearch
Advertisement

Raksha Bandhan Celebrations: देशभर में रक्षाबंधन की धूम, अमरनाथ यात्रा का समापन और मुंबई में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां

देशभर में रक्षाबंधन के त्योहार की जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. पंजाब के फिरोजपुर और बिहार के दानापुर में छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बिहार रेजिमेंट के जवानों को राखी बांधी. वहीं चंडीगढ़ के श्री हनुमंत धाम में 32 फीट के वीर हनुमान जी के लिए 12.25 फीट की इको-फ्रेंडली राखी बनाई गई है. गाजियाबाद जेल में कैदियों ने 15 हजार राखियां तैयार की हैं, जिन्हें स्टॉल लगाकर बेचा जा रहा है. दूसरी ओर, अमरनाथ यात्रा छड़ी मुबारक के अमरनाथ गुफा पहुंचने के साथ ही रक्षाबंधन पर औपचारिक रूप से संपन्न हो जाएगी. इस साल रिकॉर्ड 4,80,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. इसके अलावा मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. खेतवाड़ी 11वीं गली में भगवान विष्णु के 47 फीट ऊंचे नरसिंह अवतार वाले गणेश जी स्थापित किए गए हैं. परेल वर्कशॉप में 24 घंटे मूर्तियों का निर्माण कार्य जारी है.