scorecardresearch
Advertisement

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

देशभर में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं और बाजार तरह-तरह की राखियों से सज गए हैं. इस बार बाजार में इको फ्रेंडली राखियां भी उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाओं द्वारा गाय के गोबर और लकड़ी से तैयार किया गया है. वहीं सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल का विशेष पंचामृत अभिषेक और शृंगार किया गया. काशी विश्वनाथ और प्रयागराज के मनकामीश्वर मंदिर में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा. इसके अलावा देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में पिछले तीन वर्षों में 419 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा दर्ज किया गया है.