scorecardresearch

Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, राम मंदिर परिसर के 6 उप मंदिरों पर ध्वजारोहण शुरू, चावलों से सजा राम दरबार

राम मंदिर अयोध्या परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वज चढ़ाने के बाद अब परिसर के बाकी छह उपमंदिरों पर भी ध्वजारोहण का शुभारंभ आज से शुरू हो गया है जो 31 मार्च तक चलेगा। दो अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर परिसर के हनुमान मंदिर पर ध्वजा चढ़ेगी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में परकोटा में बने छह उपमंदिरों में ध्वजारोहण की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इन मंदिरों में भगवान सूर्य, माता भगवती, भगवान शिव, गणपति, शेष अवतार और हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं। हर उपमंदिर के ध्वजारोहण में 50 संत, विशिष्टजन, साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियर और मजदूर शामिल हो रहे हैं। रामनवमी के बाद परकोटा के ये उपमंदिर खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही ओडिशा के कलाकार परिवार द्वारा एक लाख से ज्यादा चावल के दानों से सजाई गई अनोखी कलाकृतियां अयोध्या पहुंच गई हैं।