अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर करीब दस लाख श्रद्धालु राम मंदिर पहुंचे और रामलला के सूर्य तिलक के साक्षी बने। दोपहर बारह बजे अभिजीत मुहूर्त में वैज्ञानिक तरीके से सूर्य की किरणों ने करीब नौ मिनट तक रामलला के ललाट को सुशोभित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी TV पर रामलला के सूर्य तिलक को live देखा और हाथ जोड़कर नमन किया। राम मंदिर में सुबह पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक यानी अठारह घंटे दर्शन हुए। देशभर में मुंबई, अमरावती, नागपुर, सीकर और श्रीनगर समेत कई शहरों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। नागपुर के सावनेर में 4911 लोगों ने महाआरती की जिसे Guinness Book of World Record में दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीनगर में 36 साल बाद रघुनाथ मंदिर भक्तों के लिए खोला गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।