रंगपंचमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजन के बाद मंदिर के सभागृह में उन्होंने तलवार घुमाकर शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन किया। CM यादव ने कहा, 'देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं कि हमारा गौरवशाली अतीत का, विरासत का, सबसे गर्व करने का पल है. हम सब मिलकर के अब ऐसे कामना करें कि फिर कभी हमारे देश पर दुश्मनों की नजर ना लगे.' धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री शहर में आयोजित श्री कृष्ण सुदामा रंगोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगरवासियों के बीच रंग गुलाल उड़ाया। इंदौर में भी रंगपंचमी की धूम देखने को मिली जहां परंपरागत गेर की शोभायात्रा निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के लिए विशेष द्वार से दर्शन की व्यवस्था की गई।