scorecardresearch
Advertisement

Kashi Holi: काशी, मथुरा और अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर होली का उत्सव; साइबर फ्रॉड रोकने में सरकार सक्रिय

रंगभरी एकादशी के मौके पर काशी, मथुरा और अयोध्या में होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में हरिश्चंद्र घाट पर विश्व प्रसिद्ध मसाने की होली खेली गई, जहां शिव भक्तों ने चिता भस्म और गुलाल से होली मनाई। ब्रज के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने ठाकुरजी संग जमकर होली खेली। श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में भी फूलों की होली मनाई गई। अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर से नागा साधुओं ने शोभा यात्रा निकाली और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित मठ मंदिरों में होली का न्योता दिया। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र में एक्सपर्ट्स की टीम काम कर रही है, जहां प्रतिदिन छह से सात हज़ार शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है।