scorecardresearch
Advertisement

Rashtriya Ekta Diwas पर एकता नगर में भव्य परेड, पीएम मोदी ने दी 400 करोड़ की सौगात

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और लोगों को एकता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं और 600 यात्रियों की क्षमता वाले डबल-डेकर एकता क्रूज का उद्घाटन किया. वहीं महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक रामकुंड पर धर्मध्वजा का आरोहण किया और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कुशावर्त कुंड पर रस्म पूरी की. बुलेटिन में उत्तराखंड, कश्मीर और लद्दाख में हुई सीजन की ताजा बर्फबारी तथा केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेना के बीच आयोजित 'ऑस्ट्रा हिंद 2026' युद्धाभ्यास की प्रमुख गतिविधियों को भी शामिल किया गया.