scorecardresearch
Advertisement

Sawan Last Somwar: सावन का आखिरी सोमवार, हरिद्वार में दूध की होली और रक्षाबंधन की तैयारियां

सावन के आखिरी सोमवार को लेकर देशभर के शिवालयों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ प्रीति योग, आयुष्मान योग और बुधादित्य राजयोग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. उधर, मथुरा के मंदिरों में ठाकुर जी को प्रकृति का अनुभव कराने के लिए काली घटा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. हरिद्वार की हर की पौड़ी पर 115 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं ने दूध की होली खेली. अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पारंपरिक झूलनोत्सव की धूम देखने को मिल रही है. वहीं रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजारों में राखियों की खरीदारी बढ़ गई है और डाकघरों में विशेष काउंटर शुरू किए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और गोरखपुर में राप्ती नदी किनारे भव्य रिवर फ्रंट परियोजना पर काम जारी है.