scorecardresearch
Advertisement

Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और नवमी का संयोग, गुजरात में गरबा की धूम

शारदीय नवरात्रि के दौरान इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि का पूजन एक ही दिन 19 अक्टूबर को किया जा रहा है. 18 अक्टूबर की सुबह शुरू हुई अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10:51 बजे समाप्त होगी, जिसके तुरंत बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी. इस अवसर पर मां महागौरी की पूजा, हवन और कन्या पूजन का विधान है. वहीं दूसरी ओर गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गरबा का उल्लास देखने को मिल रहा है. अहमदाबाद में संजय लीला भंसाली के भव्य सेट्स से प्रेरित थीम आधारित गरबा ग्राउंड तैयार किए गए हैं, जहां मैथिली ठाकुर की गायकी का भी आयोजन है. इसके अलावा गुजरात के खेड़ा जिले के सलूड गांव में आग की लपटों और भारी चक्र के साथ पारंपरिक चरक आरती का आयोजन किया गया. झांसी में महिलाओं ने डांडिया और गरबा के जरिए मां की आराधना की. साथ ही नवरात्रि में युवतियों और महिलाओं में स्किन ग्लोइंग ट्रीटमेंट और स्किन बूस्टर्स का चलन भी देखा जा रहा है.