scorecardresearch
Advertisement

Shardiya Navratri 2026: नवरात्र की भव्य तैयारी, वडोदरा में गरबा का वर्ल्ड रिकॉर्ड और सहारनपुर की गोबर सीड बॉल

देशभर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. शक्तिपीठों और देवी मंदिरों के साथ-साथ दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमाओं का आगमन शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के अमरावती स्थित अंबा माता मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. यूपी के झांसी में 42 वर्षों से स्थापित हो रही प्रतिमा लाई गई, जबकि दिल्ली के चितरंजन पार्क और कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं. उधर, गुजरात के वडोदरा में 'विकसित भारत संकल्प गरबा' में 46,818 लोगों ने एक साथ गरबा खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. जामनगर में कलाकार पारंपरिक अंगारा रास की तैयारियों में जुटे हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से 10 रुपये की सीड बॉल तैयार की जा रही है. इस तकनीक के जरिए बंजर और खाली जमीनों पर बिना जुताई किए हरियाली बढ़ाने और खेती करने का प्रयास किया जा रहा है.