उत्तर भारत के राज्यों में शीतला अष्टमी का पर्व बड़ी आस्था के साथ मनाया गया। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला की पूजा की गई। प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर और राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में महिलाओं ने बासी भोग अर्पित किया। एक भक्त ने बताया, 'शीतल माने ठंडा तो ठंडा भोग, बासी बसोड़ा अष्टमी भी कहते, कल सप्तमी का भोग लगाकर चढ़ा के नेवेज आज अष्टमी को इसका प्रसाद ग्रहण करते हैं।' इस दिन महिलाएं चूल्हा नहीं जलातीं। श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से खुलेगा। फ्लोरिकल्चर विभाग की डायरेक्टर मथुरा मासूम ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उद्घाटन करेंगे। 18 लाख ट्यूलिप और 70 से 75 किस्में देखने को मिलेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से कोमा में हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की मंजूरी दी।