scorecardresearch

Shiv Navratri 2026: उज्जैन में शिव नवरात्रि की धूम, महाकाल नगरी में में बाबा महाकाल का किया गया विशेष श्रृंगार, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नौ दिवसीय शिव नवरात्रि उत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है. इस दौरान बाबा महाकाल का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जा रहा है और उन्हें दूल्हे के रूप में सजाया जा रहा है. 'भारत वर्ष के अंदर एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां पर शिव नवरात्रि मनाई जाती है', यह परंपरा केवल उज्जैन में ही देखने को मिलती है. बुलेटिन में उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों नीलांग और जादुम को 'वाइब्रेंट विलेज योजना' के तहत फिर से बसाने की पहल पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद पर्यटन की स्थिति, दिल्ली की यमुना में पहली लग्जरी क्रूज बोट के आगमन और बॉलीवुड की आगामी रोमांटिक फिल्मों जैसे 'ओरोमियो' और 'दो दीवाने शहर में' की रिलीज पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई है.