scorecardresearch

Stray Dogs पर Supreme Court सख्त, बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ और महिला तैराक ने रचा इतिहास

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जगहों जैसे स्कूल, अस्पताल और बस स्टैंड से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश लागू रहेगा। अदालत ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और राज्य सरकारों को पशु जन्म नियंत्रण नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों पर अवमानना का मामला चलेगा। वहीं, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए कहा है कि बिना बजट और शेल्टर होम के इसे लागू करना संभव नहीं है। दूसरी तरफ, ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर दिल्ली, अयोध्या और प्रयागराज सहित देशभर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए और लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, महाराष्ट्र की एक 34 वर्षीय महिला तैराक ने स्पेन से मोरक्को तक 17.5 किलोमीटर लंबे स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर को महज साढ़े चार घंटे में तैरकर पार कर लिया है। इससे पहले उन्होंने इंग्लिश चैनल को भी पार कर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया था।