सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए हाई पावर कमेटी में बदलाव का आदेश दिया है. अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए प्रतिनिधि ही गोस्वामी समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे. कोर्ट ने राज्य सरकार को क्राउड मैनेजमेंट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है. खेल जगत में पंजाब की मिनर्वा फुटबॉल एकेडमी की अंडर-15 टीम ने स्पेन में आयोजित मेडिटेरेनियन इंटरनेशनल कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल को 6-0 से हराकर इतिहास रचा. राज सिंह की हैट्रिक और मोहम्मद आजम खान के दो गोलों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. तकनीकी क्षेत्र में एक नई हाइड्रोजन वेल्डिंग मशीन पेश की गई है, जो केवल डिस्टिल्ड वाटर और बिजली से संचालित होती है. इसकी कीमत 80 हजार से 2 लाख रुपये के बीच है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में त्शेचू महोत्सव के दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य किया. धर्मशाला में 28 से 30 मई तक तिब्बती सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया जाएगा.