अच्छी और सच्ची खबर की शुरुआत, बृज में रंगोत्सव के साथ करेंगे. बसंत पंचमी के दिन से बृज भूमि में 40 दिनों तक चलने वाले रंगोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. इसी कड़ी में आज विश्वप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया गया और फिर रसिया गायन की शुरुआत हुई. अब से रोजाना ठाकुर जी भक्तों के साथ होली खेलेंगे. इस खास मौके पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु रसिया गायन पर जमकर झूमे. बृज की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि ये भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है. जिसकी शानदार झलक अब बृज के तमाम मंदिरों में दिखने लगी है.