भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को पहली बार श्रीलंका ले जाया गया है. ये पवित्र अवेशष गुजरात के वडोदरा में मौजूद थे...जहां से इसे पहली बार कोलंबो के गंगारामया मंदिर में ले जाया गया है. ऐसे में हमारी पहली गुड न्यूज यही है.भारत से श्रीलंका पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी श्रीलंका पहुंचा है. जिसमें गुजरात के राज्यपाल और राज्य के उपमुख्यमंत्री शामिल हैं. ये अवशेष श्रीलंका में 11 फरवरी तक जनता के दर्शन के लिए रखे जाएंगे.