scorecardresearch
Advertisement

Varanasi Air Show: वाराणसी में 'Wings Over Ganga' Air Show, वायु सेना का शौर्य देख उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'Wings Over Ganga' Air Show का भव्य आयोजन किया गया. तीन दिनों तक चले इस विशेष आयोजन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नमो घाट और आसपास के गंगा घाटों पर भारी जनसैलाब उमड़ा. इस दौरान राफेल, सुखोई-30एमकेआई, तेजस, मिराज 2000, जगुआर, सी-295, अपाचे, प्रचंड, चिनूक हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए. भागीरथी, भैरव, नटराज, पशुपति, नीलकंठ, प्रचंड, अस्सी और दशाश्व जैसे विभिन्न फॉर्मेशन्स में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने अपनी शक्ति और तालमेल का बेमिसाल प्रदर्शन किया. नौ सूर्य किरण विमानों ने तिरंगा फॉर्मेशन बनाकर आसमान में राष्ट्रीय ध्वज की छटा बिखेरी, जिसे देखकर दर्शक देशभक्ति और गर्व से भर गए.