scorecardresearch
Advertisement

वाराणसी के आसमान में राफेल, सुखोई और तेजस का शौर्य, गंगा किनारे एयर शो देखने उमड़े दर्शक

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के तीन दिवसीय एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' का शानदार आगाज हुआ. गंगा नदी और नमो घाट के ऊपर राफेल, सुखोई, मिराज, तेजस और सारंग तथा सूर्यकिरण टीमों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए. इस शो के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. वहीं अयोध्या और प्रयागराज में विजयादशमी के बाद भरत मिलाप उत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. भगवान श्रीराम और भरत के मिलन के दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. उधर कर्नाटक के मंगलुरु में दशहरा समापन पर कुद्रोली मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसके अलावा दिल्ली हाट में 'मास्टर क्रिएशन' हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू हुई, जहां देश भर के राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त कारीगरों ने अपनी कला पेश की. इसमें 24 कैरेट सोने की मिनिएचर पेंटिंग, कागज पर कढ़ाई, पराली से निर्मित कलाकृतियां और पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग प्रमुख आकर्षण रहे.