वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में सात तरह की होली खेली गई जिसमें फूलों की होली, लड्डू जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठमार होली और गुलाल व टेसू के रंगों से होली शामिल रही। कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने इस आयोजन में भाग लिया। गोपीनाथ मंदिर में सैकड़ों विधवा और बेसहारा महिलाओं ने अबीर गुलाल और फूलों संग होली खेली। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बीस क्विंटल फूल और पच्चीस क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई। दिल्ली के पुराना किला में Gen-Z ने भजन क्लबिंग के साथ फूलों की होली खेली। कोटा की बेटी आकांक्षा शर्मा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर साड़ी पहनकर तिरंगा फहराया।