scorecardresearch

Weather Update: भारी बारिश से हाहाकार, बंगाल बॉर्डर पर स्मार्ट फेंसिंग और अंतरिक्ष पहुंचा भारत का नायाब हीरा

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. गुजरात के वलसाड, नवसारी और सूरत के साथ-साथ महाराष्ट्र के पालघर और नासिक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए 172 किलोमीटर लंबी स्मार्ट फेंसिंग का काम तेज हो गया है. राज्य सरकार द्वारा बीएसएफ को 1024 एकड़ जमीन सौंपने के बाद मुर्शिदाबाद से लेकर सुंदरबन तक 12 फीट ऊंची फेंसिंग लगाई जा रही है, जिसमें सीसीटीवी और सेंसर जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा. इसके अलावा, भारत के निजी रॉकेट विक्रम-1 के जरिए अंतरिक्ष में 'कॉस्मिक ब्लूम' नामक लैब में बना हीरा भेजा गया है. सूरत में तैयार और कमल के आकार का यह 16.16 कैरेट का हीरा भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है.