कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मार्च के दूसरे हफ्ते में फिर बर्फबारी हुई है जिससे घाटी की खूबसूरती और निखर गई है। सोनमर्ग, जोजीला, कुपवाड़ा और बारामूला के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी रह सकती है। फरवरी रिकॉर्ड तोड़ गर्म रहा था लेकिन अब नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड लौट आई है। डल झील और बादाम बागीचा जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की अच्छी खासी रौनक देखी जा रही है। बसंत के मौसम में खिले बादाम के फूलों ने घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। फ्लोरिकल्चर विभाग ने बादामबाग में तीन सौ नए पेड़ लगाए हैं और चालीस हजार लैवेंडर के पौधे भी लगाए गए हैं। वहीं वृंदावन में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के छठे दिन भगवान रंगनाथ ने भक्तों संग होली खेली।