scorecardresearch

Weather Updates: मार्च में ठंड की वापसी! दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गिरा तापमान, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. मार्च में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बीच मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं. इस बदलते मौसम के बीच देश भर में त्योहारों की धूम है. चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए दिल्ली के कालका जी मंदिर जैसे शक्तिपीठों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाएगी. उधर, फतेहपुर शेखावाटी में गणगौर उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है. मनोरंजन जगत में, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर Two' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए पहले दिन 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है.