scorecardresearch
Advertisement

Wedding Season: शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यों की हो रही शुरुआत, बाजारों में वेंडिंग सीजन के लिए दुकानदारों ने की विशेष तैयारी

अच्छी और सच्ची खबर में सबसे पहले बात ग्रेट इंडियन वेडिंग सीजन की. जिसकी शुभ शुरुआत आज से हो रही है. ज्योतिष के अनुसार 12 दिसंबर से शुक्र 52 दिनों के लिए अस्त चल रहे थे. ऐसे में मांगलिक कार्यों पर अभी तक रोक लगी थी. लेकिन शुक्र का उदय एक फरवरी को हो चुका है. इसीलिए शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो रही है. शादियों के इस सीजन के लिए देशभर में तैयारी जोरदार है. खासकर बाजारों में वेंडिंग सीजन के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारी की है.