scorecardresearch

Weather Update: Jammu-Kashmir से Uttarakhand तक सफेद चादर, केदारनाथ धाम में जमी 5 फीट बर्फ, अलर्ट जारी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. जम्मू-कश्मीर के डोडा, सोनमर्ग और पुंछ में प्रशासन ने अगले 48 घंटों के लिए बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है. केदारनाथ धाम में 5 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है और तापमान -16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. हिमाचल प्रदेश के मनाली और उत्तराखंड के औली में ताजा बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है.