scorecardresearch
Advertisement

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने के दाम

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्चरी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई और शूटिंग में भी स्वर्ण पदक देश के नाम किया. वहीं त्योहारों से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 30 लाख दीये जलाने की भव्य तैयारियां जारी हैं और पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज भी शुरू किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी परिसर में एनएसजी का निरीक्षण और मॉकड्रिल चल रहा है. जोधपुर में वायुसेना के तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में पहली बार अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 शामिल हुआ है. उधर उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 27 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू किया गया, जबकि केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टडी में यमुना किनारे उगने वाली सब्जियों में हेवी मेटल्स का खतरनाक स्तर सामने आया है.